महाराष्ट्र (Maharastra)के मुख़्यमंत्री उद्धव ठाकरे कल बाढ़ ग्रस्तों से मिलने के लिए चिपलुन पहुंचे थे। इस दौरान सीएम के साथ मौजूद गुहागर से शिवसेना विधायक भास्कर जाधव एक महिला के ऊपर हाथ उठाने के चलते विवादों में घिर गए। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं विपक्ष लगातार इस वीडियो को लेकर भास्कर जाधव को घेरने में जुटा हुआ है। अब जाधव के इस वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विरोधी दल के नेता फड़णवीस ने भी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि, पहले तो सरकार चलाने वाले लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी जब भी कोई घटना होती है तो, लोगों में आक्रोश होता है। जनता कोई आपके विरोध में नहीं होती है। बस जनता को आक्रोश व्यक्त करना होता है। लोगों की कई अपेक्षाएं होती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, ऐसे वक्त में उन्हें चुप करना, उन्हें डराना-धमकाना सही नहीं है। ऐसे समय में उनकी परिस्थिति को समझना चाहिए। और उनके लिए क्या किया जा सकता है? इसपर विचार करना चाहिए। कल की जो घटना देखने मिली वो चौंकाने वाली थी। भास्कर जाधव सीनियर विधायक हैं, मंत्री भी रह चुके हैं। कल जो उनका व्यवहार था, वो योग्य नहीं था। वो खुद ही इसपर सही से आत्मचिंतन करेंगे, मुझे ऐसा लगता है।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read –महाराष्ट्र में बाढ़ ग्रस्तों की मदद के लिए ठाकरे सरकार का बड़ा एलान, जानिए क्या दिया ?