खेलताजा खबरें

खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ महिला कोच ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

135

हरियाणा में महिला कोच के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। खेल मंत्री के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला कोच की शिकायत पर संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।एक जूनियर कोच ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर अपने कार्यालय में बुलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने महिला कोच पर एक नहीं बल्कि कई गंभीर आरोप लगाए हैं.संदीप सिंह ने मुझसे इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया था और वहां वेनिश मोड ऑन कर सभी चैट्स को हटा दिया। महिला के आरोपों के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read: साल के पहले दिन ही बड़ा हमला, 10 लोगों की गई जान

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x