ताजा खबरेंमनोरंजन

शीज़ान खान भी कर सकता है आत्महत्या, एक्टर के वकील का बड़ा बयान

478

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड को एक हफ्ता पूरा हो गया है। 24 दिसंबर को तुनिशा शर्मा ने सीरियल की शूटिंग के दौरान सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मां ने आरोप लगाया कि तुनिषा की आत्महत्या के लिए उनके प्रेमी शिजान खान जिम्मेदार थे। इसी बीच एक बार फिर तुनिशा की मां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिजान पर तरह-तरह के आरोप लगाए।

अब इस पूरे मामले पर शिजान के वकील ने कमेंट किया है. मीडिया से बात करते हुए शिजान के वकील ने कहा, आप और मैं अभी उसकी मानसिक स्थिति को नहीं समझ सकते हैं. तीन दिन पहले तलोजा जेल में एक युवक ने वहां खुदकुशी की थी।शीजान खान अकेला रहेगा तो वह बड़ा कदम भी उठा सकता है। शीजान के वकील ने शीजान के लिए कॉउंसलिंग की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा की शिजान अपनी पूरी ज़िन्दगी में कभी जेल या कोर्ट नहीं गया ऐसे समय में उनकी मानसिक स्थिति ख़राब होती जा रही है।

Also Read: खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ महिला कोच ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़