ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

विरार पेट्रोल पंप पर मारामारी, जानिए वजह?

179

बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती है। लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती है। ऐसी ही एक घटना मुम्बई से सटे पालघर जिले में घटी है।

जहां सीएनजी भरने को लेकर हुए विवाद में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, पालघर जिले के वसई-विरार और नालासोपारा शहर में CNG गैस भरने के लिए एक मात्र पेट्रोल पंप विरार में है। जिसके कारण यहां सुबह 4 बजे से CNG भरने के लिए वाहनों के लंबी कतार लगती है। इस दौरान सुबह-सुबह एक रिक्शाचालक पेट्रोल भरने के लिए पेट्रोल पंप पर आया।

जिसके बाद उसने CNG भरने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद के तीन घंटे बाद यह शख्स पेट्रोल पंप पर अपनी पत्नी के साथ फिर लौटा। वहां पहुंचते ही दोनों ने दादागिरी करना शुरू कर दिया और पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट की।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – महिला सुरक्षा को लेकर राज्यपाल कोश्यारी का CM ठाकरे को पत्र

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x