छत्तीसगढ़देशमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

एक बार फिर नक्सली हमले में भारत माता के पांच वीर शहीद

157
एक बार फिर नक्सली हमले में भारत माता के पांच वीर शहीद

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए जानलेवा हमला किया है। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट की मदद से उड़ा दिया। इस हमले में भारत माता के पांच वीर जवान शहीद (Shahid) हो गए। वहीं पांच की हालत गंभीर हैं और अन्य 10 जवान बुरी तरीके से जख्मी बताए जा रहे हैं।

जवानों की बस पर ये हमला छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हुआ। डीआरजी के जवान एक ऑपेरशन से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान जवानों के बस को नक्सलियों ने निशाना बनाया। एसपी मोहित गर्ग ने इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षा जवानों की बस पर हमला किया।

जानकारी के मुताबिक, अटैक के वक़्त वाहन में 24 DRG के वीर सपूत मौजूद थे। ये सारे जवान बस में बैठकर धौड़ाई थाना क्षेत्र के कडेनार से मंदोड़ा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों की बस को उड़ा दिया है। इस हमले में 5 जवान शहीद (Shahid) हो गए, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं नक्सली हमले में शहीद हूए जवानों की जानकारी भी बाहर आ चुकी है। के मंडावी पवन और विजय पटेल हैं।

धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर गड्ढा हो गया। पिछले तीन सालों में छत्तीसगढ़ में 970 से ज्यादा नक्सली हमले हुए हैं। इन हमलों में 113 से ज्यादा वीर जवान शहीद (Shahid) हुए हैं। नक्सली हमले को लेकर भारत सरकार ने 2 फरवरी को लोकसभा में जानकारी भी दी थी। सरकार के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में नक्सली प्रभावित इलाकों में नक्सली हमलों की घटना में काफी हदतक कमी आई है। लेकिन छत्तीसगढ़ में साल 2019 के मुकाबले 2020 में नक्सली हमलों में वृद्धि हुई है।

Report By: Rajesh Soni

Also read: मुंबई पुलिस के 68 अफसरों का तबादला

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x