मुम्बई (Mumbai) से सटे उल्हासनगर (Ulhasnagar) में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। बारिश के दौरान उल्हासनगर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढें देखने को मिलते हैं। जिसकी वजह से आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं अब जल्द उल्हासनगर वासियों को गड्ढों की समस्या से निजात मिलने वाला है।
क्योंकि महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने उल्हासनगर की सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिए 101 करोड़ रुपयों की निधि को मंजूर कर दिया है। इसकी जानकारी उल्हासनगर पालिका के नगरसेवक अरुण आशाने मीडिया को जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि, यह निधि ठाणे के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे और उनके बेटे एवं सांसद श्रीकांत शिंदे के प्रयत्नों से मंजूर हुई है। उल्हासनगर के पांच प्रमुख रास्तों को इस निधि से दुरुस्त किया जाएगा।
Report by : Rajesh Soni
Also read : नारायण राणे को लगा बिजली का करंट, वीडियो वायरल