ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में हुई लॉकडाउन की शुरुआत

611

महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाकरे सरकार ने अनलॉक (Unlock) की शुरुआत कर दी है। लेकिन अब राज्य पर डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में लॉकडाउन 3.O की शुरुआत होती हुई दिखाई दे रही। सोमवार यानी 6 सितम्बर को नागपुर के पालकमंत्री और महाराष्ट्र के ऊर्जामंत्री शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फिर से प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

विभागीय आयुक्त कार्यालय में बैठक के बाद नितिन राउत ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है कि, कोरोना के ताजा मामले एक हफ्ते में दोहरे अंक तक पहुंच गए हैं। जिसके कारण प्रशासन को कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। व्यापारी संघ और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बैठक के बाद 2 से 3 दिन में फैसला लिया जाएगा।

राउत ने नागपुर में लेवल 3 के प्रतिबंध की जानकारी दी है। जिसके अनुसार, गैर जरूरी दुकानों को दोपहर 4 और रेस्टोरेंटों को रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा वीकेंड पर एक बार फिर बाजार बंद रखने का फैसला लिटा जाएगा।

Report by : Rajesh Soni

Also read : महाराष्ट्र में जानिए कहां खुलीं अदालतें,पाबंदियों के बावजूद

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़