ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई से ठाणे में महिला के साथ गैंग रेप, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

165

महाराष्ट्र (Maharashtra) में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ते ही जा रही है। अब मुम्बई से सटे ठाणे जिले के लोकमान्य नगर निवासी 26 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड सहित कुल चार लोगों के खिलाफ गैंग रेप, फ्रॉड और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला बार में वेटर की नौकरी करती थी।

दरअसल, साल 2019 में पीड़ित महिला की गोविंद राजभर नाम के युवक से जान-पहचान हुई थी। बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और बात शादी तक पहुंच गई। आरोपी राजभर ने शादी का वादा कर पीड़ित महिला से घर खरीदने के नाम पर 7 लाख रुपये और कुछ गहने ले लिए।

वहीं आरोपी राजभर ने पीड़ित महिला के साथ जिस्मानी संबंध बनाए और छुपकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वह महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता रहा। इस वीडियो का डर दिखाकर राजभर और उसके साथियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

कसारवडवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, ‘आरोपी राजभर पीड़ित महिला के साथ फरवरी 2019 से अगस्त 2021 शोषण करता रहा। आखिरकार तंग आकर पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरोपी पालघर जिले के नालासोपारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अब इन आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीम जुटी हुई है। अभी राजभर के नाम के दोस्तों का खुलासा नहीं हो पाया है। क्योंकि महिला उन लोगों से परिचित नहीं थी।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – BMC के पास 82 हजार करोड़ रुपयों की जमा राशि आभासी, कांग्रेस का दावा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x