महाराष्ट्र में इस समय भीषण गर्मी(Heat) का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण अब प्रदेश में कई इलाकों में जल संकट भी उत्पन्न होने लगा है। इस बीच मुंबई से सटे वसई-विरार और नालासोपारा जैसे इलाकों में भी जल संकट देखने को मिल रहा है।
दरअसल, वसई-विरार को सूर्या प्रकल्प के दोनों चरणों में 23 करोड़ लीटर, पेल्हार बांध से 1 और उसगांव से 2 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई की जा रही है। वहीं शहर को 36 करोड़ लीटर पानी की जरूरत है। लेकिन शहर को महज 22 करोड़ लीटर पानी मिल रहा है।
वहीं शहर की जनसंख्या 25 लाख से ज्यादा है। जिसके कारण शहर में पानी की भारी मांग है। इसके अलावा जो पानी मिल रहा है। उसमें भी गर्मी के कारण कटौती हो रही है। जिसके कारण जल समस्या और भीषण हो गई है। योजना के तहत 403 करोड़ पानी सप्लाई की योजना बनाई है। जिसमें से 185 करोड़ लीटर पानी वसई विरार शहर के लिए और 218 करोड़ लीटर पानी मीरा-भायंदर शहर को सप्लाई करने की योजना है। फिलहाल इस योजना का काम तेज गति से चल रहा है।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbai-polices-strict-action-against-illegal-parking-outside-railway-stations/