ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब मात्र 10 मिनट में मुंबईकरों की मदद के लिए हाजिर होगी मुंबई पुलिस

153

मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस लगातार आधुनिक(Modern) हो रही है। अब छोटी से लेकर बड़ी घटना के लिए पुलिस मात्र दस मिनट में घटनास्थल पर लोगों की मदद के लिए पहुंच जाएगी। क्योंकि काफी परीक्षणों के बाद आखिरकार आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 महाराष्ट्र के सभी शहरों और जिलों में शुरू होने जा रही है।

आज गुड़ी पाडवा के अवसर यह व्यवस्था शुरू की जा सकती है। और इस व्यवस्था को हरी झंडी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दिखाएंगे। ऐसी जानकारी गृहमंत्रालय के विश्वनीय सूत्रों से मिली है।

पिछले काफी वर्षों से महाराष्ट्र में डायल 112 एमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर को शुरू करने की कोशिश की जा रही थी। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने इस व्यवस्था के लिए जरूरी फंड भी मुहैया कराया था। लेकिन उसके बाद भी पुलिस बल के लिए इस व्यवस्था के कार्यानवयन को गति नहीं मिल रही थी।

अब महाराष्ट्र पुलिस द्वारा 112 योजना के तहत राज्य के लगभग 1400 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेन किये गए पुलिस कर्मियों को 1502 फोर व्हीलर और 2 हजार 269 टू व्हीलर हाई टेक गाड़ियां दी जाएंगे।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/western-railways-big-gift-to-the-passengers-special-trains-will-be-run-in-summer/

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x