कुदरत के प्रकोप से इंसान तो इंसान भगवान भी नहीं बचते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा महाराष्ट्र की देवभूमि कहे जाने वाले नासिक जिले में देखने को मिला है। पंचवटी में आई बाढ़ ने भगवान को भी अपने चपेट में ले लिया है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले में आई बाढ़ के कारण आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं पंचवटी में आई बाढ़ ने तो भगवान को भी नहीं बख्शा। गोदावरी नदी की बाढ़ में भगवान तक जलमग्न हो गए। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि नदी के तेज प्रभाव में मंदिर और भगवान की मूर्तियां डूबते हुए दिखाई दे रही है।

आपको मालूम हो कि, पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में जोरदार बरसात हो रही है। जिसके कारण कई जगह के बांध फुल हो चुके हैं। इसी वजह से मजबूरन प्रशासन को बांध के दरवाजे को खोलना पड़ रहा है। इसी तरह प्रशासन ने नासिक के गंगापुर बांध से पानी छोड़ा। जिसके कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं भारी बारिश के चलते हुए मौसम विभाग ने भी लोगों को अलर्ट किया है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – BCCI के सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x