टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों ने अपना शानदार प्रदर्शन से जारी कर रखा है। आज शनिवार (Saturday) को शूटिंग में भारतीय पैराशूटर्स मनीष नरवालने ने कमाल कर दिया। उन्होंने P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 में अपने देश के लिए गोल्ड जीता। मनीष ने फाइनल मुकाबले में 218.2 का स्कोर प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि इसी इवेंट में दूसरे नंबर पर भी भारतीय एथलीट सिंहराज दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर जीता।
मनीष नरवाल को 2020 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। मनीष हिरयाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। जबकि उनके पिता दिलबाग सिंह काफी वक्त से फरीदाबाद में आकर रहने लगे थे। मनीष नरवाल ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में 10 मी और 50 मीटर की प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था।
टोक्यो पैरालंपिक में मनीष नरवाल के गोल्ड जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। टोक्यो पैरालंपिक में गौरवपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवा प्रतिभावान मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि से भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक पल है।
Report by : बृजेन्द्र प्रताप सिंह
Also read : शिवसेना के साथ हो सकता है BJP का गठबंधन-चंद्रकांत पाटिल