ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

खुशखबरी: 7 जून को कोंकण पहुंचेगा मॉनसून, जानिए मुंबई में कब बरसेंगे बदल

148

देश में इस साल मॉनसून के दौरान पहले के अनुमान से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि, ‘इस साल मानसून के सीजन में औसत बारिश 103 फीसदी रहने की उम्मीद है। इससे पहले IMD ने सामान्य बारिश का अंदाज लगाते हुए अप्रैल में 99 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया था।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि केरल में समय से पहले पहुंचा मानसून अगले दो दिनों में कोंकण पहुंच जाएगा। 7 जून को महाराष्ट्र पहुंचने वाला मॉनसून, इस साल तीन-चार दिन पहले ही कोंकण पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि, ‘केरल से कर्नाटक तक मानसून पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ है। इसलिए, यह दो दिनों में गोवा और दक्षिण कोंकण पहुंच सकता है। ऐसे में मुंबईवासियों को मानसून के लिए एक सप्ताह और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून के बाद ही मॉनसून के मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने पहले ही देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। इस साल 106 फीसदी बारिश होने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 29 मई को घोषणा की थी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को निर्धारित समय से तीन दिन पहले रविवार को केरल पहुंच गया था।

Reported By :-  Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/bollywood-shocked-by-the-death-of-singer-kk-many-big-artists-expressed-grief/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x