ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में पुलिस पेट्रोलिंग के लिए मंगाई गई 300 से 400 बाइक महीनों से खा रही है धूल

157

मुंबई में पुलिस पेट्रोलिंग के लिए लाई गई बाइक तीन-चार महीने से धूल खा रही है। मुंबई के भोईवाड़ा (Bhoiwada) नायगांव में करीब 300 से 400 मोटरसाइकिल खड़ी हैं। सवाल यह है कि इन बाइक्स का वितरण कब किया जाएगा? इसका इस्तेमाल सड़क पर पेट्रोलिंग के लिए कब किया जाएगा? इस तरह जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी इस स्थिति को नजरअंदाज करते हुए नजर आ रहे हैं।

हॉकी ग्राउंड के नाम से मशहूर भोईवाड़ा नायगांव के पुलिस शहीद मैदान में पिछले तीन-चार महीने से करीब 300 से 400 मोटरसाइकिलें धूल में खड़ी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोटरसाइकिल के पुर्जे चोरी किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने मोटरसाइकिल की निगरानी के लिए पुलिस का जवान भी तैनात किया है, जो 24 घंटे मोटरसाइकिल की निगरानी करता है।

जल्द बारिश शुरू होने वाली है। पिछले तीन-चार माह से धूल में पड़ी बाइक्स के बारिश में भीगने की संभावना है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल वास्तव में सड़कों पर गश्त के लिए किया जाएगा? या इन्हें स्क्रैप में डाल दिया जाएगा।

हुतात्मा मैदान पुलिस विभाग में खिलाड़ियों के लिए अच्छा और खुला स्थान है। यहां प्रतिदिन विभिन्न खेलों का अभ्यास किया जाता है। हालांकि, बाइक खड़ी होने के कारण आधी जगह घिर गई है। नतीजतन यहां रोजाना अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को जगह खोजने में दिक्कत होती है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/very-important-news-for-railway-passengers-today-372-trains-were-canceled/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x