ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

गुंडों ने इलाके में दहशत निर्माण करने के लिए की गाड़ियों में तोड़फोड़

145

महाराष्ट्र के महानगरों में गुंडों का आतंक (Terror) लगातार बढ़ रहा है। वहीं इन गुंडों के अंदर कानून-प्रशासन का खौफ तोड़ा भी नजर नहीं आता। इसी वजह से आए दिन चैन स्नैचिंग, लूटपाट, रेप और हत्या जैसे अपराधों की खबर आती रहती है। इस बीच अब एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपको बहुत ज्यादा आक्रोश आएगा। क्योंकि गुंडे लोगों के मन में दहशत निर्माण करने के लिए आम आदमी की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। यह घटना महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर पुणे की है।

दरअसल, पुणे शहर में अपराध बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ गैंगवॉर भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच पुणे के यरवडा इलाके में वाहनों में तोड़फोड़ की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वाहनों में तोड़फोड़ लोगों के मन में दहशत निर्माण करने के लिए की गई।

इस घटना में एक चार पहिया, पांच रिक्शा और पांच दोपहिया वाहनों को नुकसान हुआ है। गुंडों ने वाहन के पत्थर और हथियारों से कांच फोड़ दिए। इतना ही नहीं नागरिकों के घरों के बाहर रखे पानी के ड्रम भी फोड़ दिए गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस घटना ने एक बार फिर पुणे पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read:- https://metromumbailive.com/real-fight-will-be-in-mumbai-fadnavis-warns-shiv-sena/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x