ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

दही हांडी का आयोजन करने वालों पर सरकार करेगी कार्रवाई-NCP

169

महाविकास आघाडी सरकार में अल्पसंख्यक विकास मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने कृष्ण जन्मउत्सव के मौके पर दही हांडी मनाने के जिद्द पर अड़े भाजपा और मनसे के नेताओं को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मलिक ने कहा कि, ‘भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता कृष्ण जन्मउत्सव के मौके पर दही हांडी कार्यक्रम के आयोज करने की बात कर रहे हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘सरकार द्वारा SOP जारी की जाती है। सरकार की SOP का पालन करना सभी जनप्रतिनिधि, मंत्री और नागरिकों का कर्तव्य हैं। एक तरफ पीएम मोदी लोगों से त्योहारों के दौरान बार-बार भीड़ ना करने की अपील कर रहे हैं। कोरोना के नियमों का पालन करें। वहीं भाजपा नेताओं से भी पीएम मोदी लोगों को समझाने की बात कह रहे हैं। अगर पीएम मोदी की बात भाजपा नेता नहीं सुन रहे हैं तो, यह दुर्भाग्य है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, ‘सरकार द्वारा जो नियम-कानून बनाए जाएंगे। उसका पालन करना सबकी जिम्मेदारी है। जो कोई भी नियम कानूनों का उल्लंघन करेगा, उन लोगों पर संबंधित प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

Report by : Rajesh Soni

Also read : बाढ़ ग्रस्तों की मदद के लिए राजू शेट्टी आक्रामक-टाइटल एंड थंब नेल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x