ताजा खबरें

घर में आग लगने से दादी ,पोती की हुई दर्दनाक मौत

413

कल्याण : कल्याण शहर के पश्चिम इलाके में स्थित अन्नासाहेब वर्तक रोड इलाके के घास बाजार स्थित शफीक खाती मीठी बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर अचानक आग लग गई, आग लगने से दादी और पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। मृत महिलाओं के नाम खतीजा हसाम मैमकर 70 और इबरा रऊफ शेख 22 हैं। जैसे ही दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन आग से घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Also Read: मुंबई में सेक्सटॉर्शन करने वाली महिला का भांडा फोड़

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़