कोरोनाताजा खबरेंमहाराष्ट्रराजस्थान

15 जून तक महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान क्या रहेगा शुरू और क्या बंद?

136

महाराष्ट्र (Maharashtra) में 15 जून सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में कल यानी रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने लाइव संबोधन के दौरान खुद घोषणा की। वहीं राज्य के कई रेड जोन में शामिल जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने के साथ-साथ नियम और कड़क करने का फैसला भी लिया गया है।

वहीं जिन जिलों में पॉसिटिवटी रेट 20 प्रतिशत से ज्यादा है। उन जिलों की बॉर्डर को सील करने का भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा जिन जिलों में पॉसिटिवटी रेट 10 प्रतिशत से कम है, उन जिलों को लॉकडाउन से राहत दी गई है। इन जिलों में दुकानें सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खोली जा सकती है।

क्या रहेगा खुला?

-10 परसेंट से कम पॉसिटिवटी रेट वाले जिलों में अतिआवश्यक सेवा की दुकानों के साथ-साथ दूध और राशन की दुकानों को भी सुबह 7 से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।

-कृषि क्षेत्र से जुड़ी दुकानों को 2 बजे तक शुरू रखने का फैसला लिया गया है।

-वहीँ अन्य दुकानों को लेकर स्थानीय प्रशासन फैसला लेगा। अन्य दुकानों को स्थानीय प्रशासन खोलने की अनुमति दे भी देता है तो, शनिवार और रविवार को इन दुकानों को फिर भी बंद रखना पड़ेगा, ऐसी जानकारी मिली है।

-ई कामर्स सेवा शुरू रहेगी, दोपहर 3 के बंद सिर्फ अत्यावश्यक सेवा ही शुरू रहेगी।

– सभी सरकारी कार्यालय को 25 परसेंट उपस्थिति के साथ चलाया जा सकता है। इस ज्यादा उपस्थिति को लेकर स्थानीय प्रशासन फैसला लेगा।

यह 10 परसेंट से कम पॉसिटिवटी रेट वाले जिलों को लॉकडाउन से राहत की जानकारी थी।

क्या रहेगा बंद?

अब जिन जिलों में पॉसिटिवटी रेट 20 प्रतिशत से ज्यादा वहां लॉकडाउन कैसा रहेगा इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

-इन जिलों की सीमा पूरे तरीके से बंद रहेगी।

-किसी को भी इन जिलों से अंदर-बाहर करने की अनुमति नहीं होगी।

-सिर्फ मृत्यु, मेडिकल कारण और इमरजेंसी हालातों में यात्रा करने की अनुमति होगी।

-इन जिलों में पहले की तरह सारे प्रतिबंध लागू रहेंगे।

इसके अलावा जिन जिलों में पॉसिटिवटी रेट 10 से 20 के बीच में है। वहां सारे प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेंगे।

आपको मालूम हो कि, अभी भी महाराष्ट्र के 18 जिले रेड जोन में हैं। जहां पॉसिटिवटी रेट और कोरोना मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है। जिसके कारण इन जिलों में महाराष्ट्र सरकार ने होम आइसोलेशन तक बंद करने का फैसला लिया है। वहीं आने वाले 2 से 3 दिनों में पूरे तरीके से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि किन जिलों को रेड जोन में रखा जाएगा और किन जिलों को राहत दी जाएगी।

Report by : Rajesh Soni

Also read : कैसे कानून तोड़ते हैं सीएम ठाकरे और नेता ?

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x