ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

Haji Ali-Worli Sealink: समुद्र में डूब जाएंगे हाजीअली और वर्ली सी लिंक!

183

महासागरों के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण समुद्री तटों के किनारे मौजूदा दुनिया के कई शहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर चौंकाने वाला विश्लेषण सामने आया है।

दरअसल, ग्लोबल रिस्क मैनेजमेंट फर्म के मुताबिक, मुम्बई, कोच्चि, मैंगलोर, चेन्नई, विशाखापट्टनम सहित तिरुवनंतपुरम में कई बड़ी इमारतें और 2050 तक डूब जाएंगे। RMSI के विश्लेषण में पाया गया कि मुंबई के हाजी अली दरगाह, जवाहरलाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बांद्रा-वर्ली सी लिंक के डूबने का खतरा है।

RMSI ने यह बात इंटरनेशनल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज की असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर कही है। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन के नए डेटा और प्रभाव को लेकर बनाए गए मॉडल का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

जलवायु परिवर्तन को लेकर पब्लिश की गई सबसे लेटेस्ट रिपोर्ट इस रिपोर्ट का नाम ‘क्लाइमेट चेंज 2021: द फिजिकल साइंस बेससिस है। इस विश्लेषण के लिए देश के छह तटीय शहरों मुंबई, चेन्नई, कोच्चि, विशाखापट्टनम, मैंगलोर और तिरुवनंतपुरम को शामिल किया गया।

Reported By :- Rajesh soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/bmc-to-look-after-the-health-of-sick-trees-in-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x