ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई के बीमार पेड़ों के स्वास्थ्य पर ध्यान देगी BMC

493

मॉनसून (Monsoon) के दौरान तूफान और तेज बारिश के दौरान वृक्षों के गिरने से होनेवाला नुकसान को रोकने के लिए बीएमसी का उद्यान विभाग मुंबई के सभी पेड़ों का सर्वेक्षण करने में जुट गया है। इस सर्वेक्षण में पेड़ों के सडनेवाले हिस्सों की पहचान कर उसका इलाज किया जाएगा। वहीं जरूरत पड़ने पर वृक्ष की कटाई भी की जाएगी, ताकि मॉनसून के दौरान वृक्षों से होनेवाले नुकसान को कम किया जा सकें। पिछले साल मॉनसून के दौरान आए ताऊते तूफान के कारण 800 पेड़ गिरे थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सर्वेक्षण सभी 24 वार्डों में किया जा रहा है। वसंत और ग्रीष्म ऋतु कीटों के प्रजनन का मौसम होता है। इसलिए पेड़ों में संक्रमण दवाई का छिड़काव कर रहे हैं।

मुम्बई में कुल मिलाकर 30 लाख छोटे-बड़े पेड़ हैं। जिनमें से 1 लाख 80 हजार पेड़ सड़क के किनारे हैं। आगामी 30 मई तक पेड़ों का सर्वेक्षण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए मनपा ने ठेकेदार नियुक्त किये हैं। जो जमीनीस्तर पर सर्वेक्षण कर रहे हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/despite-the-ban-on-raj-thackerays-public-meeting-mns-adamant-on-holding-the-meeting/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़