ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

HIJAB CONTROVERSEY: हिजाब विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

154

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब (Hijab)विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट शिक्षण संस्थानों के अंदर हिजाब पहनने पर रोक लगाने का फैसला लिया था। जिसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि मुस्लिम संगठन कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे सकते है।

इस बीच हिजाब मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके अलावा उलेमाओं की संस्था ‘समस्त केरल जमीयतुल उलेमा’ ने भी सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। इन याचिकाओं में कहा गया है कि कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला इस्लामिक कानून की गलत व्याख्या के तहत दिया गया है।

मुस्लिम लड़कियों को स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहन कर आने की अनुमति मिलनी चाहिए। 15 मार्च को कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला दिया था कि महिलाओं का हिजाब पहनना इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है।

आपको बता दें कि, कुछ महीने पहले कर्नाटक सरकार ने शिक्षण संस्थानों के अंदर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद मुस्लिम लड़कियों ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि कर्नाटक हाई कोर्ट से हिजाब का समर्थन करने वाली मुस्लिम लड़कियों के हाथ मायूसी लगी थी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/international-airlines-resumed-after-two-and-a-half-years/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x