ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में उठी मस्जिदों के लाउडस्पीकर को बंद करने की मांग

154

भाजपा (BJP) नेता मोहित कंबोज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह मांग की है कि मुंबई शहर की मस्जिदों में लगाए गए अवैध लाउडस्पीकर को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासतौर पर बांद्रा, वर्सोवा और मोहम्मद अली रोड की मस्जिदों पर यह कार्रवाई होनी चाहिए। मोहित कंबोज ने बताया कि इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी फैसला सुनाया था। लाउडस्पीकर की वजह से हार्ट रोगियों और अन्य मरीजों को काफी दिक्कतें होती हैं। कंबोज ने कहा कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें भी इस मुहिम को शुरू करना चाहिए।

महाविकास अघाड़ी सरकारऔर महाराष्ट्र बीजेपी के बीच चल रही अदावत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अनिल देशमुख, नवाब मलिक, श्रीधर पाटणकर और यशवंत जाधव के बाद अब बीजेपी ने देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसीके कमिश्नर इकबाल सिंह चहल पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने आरोप लगाया है कि बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने विदेशों में काफी संपत्ति जमा की है। वे आने वाले दिनों में इससे संबंधित सबूतों वाली फाइल जांच एजेंसी को सौपेंगे। आपको बता दें कि मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बीएमसी कमिश्नर को 10 मार्च को नोटिस भेजा था।
मोहित कंबोज ने कहा कि महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार के आंख के तारे इकबाल सिंह चहल बीते 2 साल से सुर्खियों में हैं। इस बार वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नोटिस की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Reported By :- https://metromumbailive.com/dadagiri-of-addicts-in-vasai-bike-rider-beaten-up-badly-incident-captured-in-cctv/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x