ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में सैंकड़ों लोगों ने फ़्री में देखी फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स”

136

फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” (The Kashmir Files) का क्रेज लोग के सर चढ़कर बोल रहा है। आलम यह है कि होली के त्योहार के दिन भी थिएटर हाउसफुल रहे। वहीं कई जगह दर्शक फ़िल्म के टिकट के लिए हंगामा भी मचाते नजर आए। दर्शकों की फ़िल्म देखने की उत्सुकता और जागरूकता फैलाने के लिए कल यानी होली के दिन मालाड वेस्ट के कस्तूरबा थिएटर में लोगों के लिए द कश्मीर फाइल्स के मुफ्त शो का आयोजन किया गया था।

इस शो का आयोजन उत्तर मुंबई गुजराती सेल के प्रमुख भावेश दोषी और उनकी टीम के द्वारा किया गया था। वहीं इस आयोजन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के
रामकुमार पाल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा कल मेट्रो मुंबई  के लोग भी फ़िल्म का आनंद उठाने के लिए थिएटर पहुंचे थे। इस दौरान हमारे रिपोर्ट दत्ता प्रसाद में भावेश दोषी और रामकुमार पाल से फ़िल्म को लेकर विशेष बातचीत की।

आपको बता दें कि, फ़िल्म कश्मीर 8 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फ़िल्म में साल 1990 में कश्मीर में हुए हिंदुओं के नरसंहार की सच्ची घटना को बताया गया है। हालांकि फिल्म को लेकर विवाद भी बढ़ रहे है। विपक्षीय पार्टियां फ़िल्म को प्रोपोगंडा तक बता रहे हैं। वहीं भाजपा इस फ़िल्म को कश्मीरी हिंदुओं का दर्द बता रही है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/water-cut-problem-reduced-in-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x