ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में कम हुई पानी कटौती की समस्या

158

मुंबई को पानी सप्लाई(Water Supply) करने वाले भात्सा बांध में तकनीकी खराबी के कारण पिछले कई दिनों से मुंबईकरों को पानी कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब तक बांध की तकनीक समस्या को ठीक नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद बीएमसी ने मुंबई  में पानी कटौती की सप्लाई को काफी हदतक दूर कर दिया है।

दरअसल, बीएमसी ने एक बार फिर पानी सप्लाई को काफी हदतक बहाल कर दिया है। पिछले कई दिनों से भात्सा बांध में तकनीकी खराबी के कारण 15% मुम्बईकरों को पानी कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब बीएमसी रोजाना मुंबई को 2 हजार एमएलडी पानी सप्लाई कर रही है। जिसके कारण मुंबई पानी कटौती की समस्या काफी हदतक दूर हो गई है।

आपको बता दें कि, भात्सा डैम में 27 फरवरी को तकनीकी खराबी आई थी। जिसके बाद मनपा ने शहर में 15 प्रतिशत पानी कटौती का फैसला लिया था। पिछले कई दिनों से मुंबई के ज्यादातर इलाकों में कम प्रेशर से पानी आ रहा है। वहीं भात्सा बांध के पॉवर प्लांट में आई खराबी को दूर करने में अब थोड़ा वक्त और लगेगा।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/central-railway-got-profit-of-rs-87-77-crore/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x