ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

पत्नी की दूसरी शादी के खिलाफ पति अनशन पर बैठा, प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग

142

वैवाहिक(Matriminial) जीवन में पति-पत्नी का झगड़ा आम बात है। इसमें कोई नई बात नहीं है। लेकिन पत्नी के खिलाफ अनशन पर कोई पति बैठ गया होगा। ऐसा आजतक आपने सुना नहीं होगा। पर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से ऐसा एक मामला सामने आया है।

दरअसल, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के नंदुरा में एक पति अपनी पत्नी के खिलाफ अनशन पर बैठ गया है। उसकी पत्नी ने तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली। इस वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई करो, ऐसी मांग पति ने पुलिस से की है।

बुलढाणा जिले के नंदुरा तालुका के राजनगर यहां गणेश वडोदे नामक पति ने इससे पहले पुलिस को निवेदन दिया था।
निवेदन में पति ने पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जिसके बाद 26 मई से पति ने तहसील कार्यालय के सामने अनशन शुरू कर दिया। अब पुलिस प्रशासन क्या करता है? इसपर सबकी नजरें टीकी हुई है। लेकिन पूरे महाराष्ट्र में पति के पत्नी के खिलाफ अनशन पर बैठने की चर्चा हो रही है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/akshay-kumar-donated-rs-1-crore-for-anganwadi/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x