ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

बर्फ से बनी गणेश मूर्ती बनी नवी मुंबई में आकर्षण का केंद्र

152

पूरे महाराष्ट्र(Maharashtra) में गणेश चतुर्थी की धूम देखने मिल रही है। वहींं मूर्तिकार भी विभिन्न तरीकों की मूर्तियां बना रहे हैं। इस बीच नवी मुंबई के सीवूड नेरूल स्थित ग्रँड मॉल के भीतर स्नो वर्ल्ड में बनी भगवान गणेश जी कि मूर्ती सभी के लिए आकर्षण का केंद्रबिंदू बनी हुई है।

इस गणेश जी की मूर्ती को -१० डिग्री सेल्सिअस के बेहद ठंडे वातावरण में लगभग ४ मूर्तीकारों ने मिलकर बनाया है। वहीं इस मूर्ति को बनाने के लिए ५०० किलो बर्फ का इस्तेमाल किया गया है। और इस मूर्ति को तैयार करने में लगभग १२ दिनों का लंबा समय लगा है।

मेट्रो मुंबई के सिनियर रिपोर्टर विनोद कांबले ने स्नो वर्ल्ड में पहुंचकर इस शानदार गणेश जी की मूर्ती का जायजा लिया। इस दौरान स्नो वर्ल्ड के प्रबंधक चेतन ने मेट्रो मुंबई को इस बारे में विस्तार में जानकारी दी हैl

उन्होंने बताया कि, “यहां पर सामान्य तरीके से गणेश जी की पूजा की जाती है। दस दिनों तक पूजा करने के बाद मूर्ति का विसर्जन पास के कृत्रिम तालाब में किया जायेगा। यह गणेश जी की मूर्ती पर्यावरण हितैषी है। समाज में पर्यावरण हितैषी मूर्तियों को बढावा देने हेतू यह शानदार पहल स्नो वर्ल्ड कि तरफ से की गई है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/nikhil-siddharths-kartikeya-2-became-20-crores/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x