Mango Boxes Smuggling:
Mango Boxes Smuggling:

महाराष्ट्र के विपक्षी दल भाजपा और मनसे MVA सरकार को अवैध वसूली को लेकर आये दिन घेरते रहते हैं। एक बार फिर भाजपा के तेज तर्रार विधायक राम कदम ने अवैध वसूली को लेकर ठाकरे सरकार को आड़े हाथों लिया है।

राम कदम ने कहा कि, सचिन वाजे के जेल जाने के बाद भी मुम्बई के 1800 से ज्यादा बियर बार और महाराष्ट्र के रेस्टोरेंटों से बड़े पैमाने पर हफ्ता वसूली जारी है। अगर मुम्बई के वेस्टर्न भाग में रेस्टोरेंट, बार और होटल को 10 बजे के बाद एक घंटा खोलना है तो, प्रत्येक घंटे के लिए 25 हजार रुपयों का हफ्ता देना पड़ता है। वहीं शहर के ईस्टर्न भाग में प्रत्येक घंटे का रेट 15 हजार रुपए है। वहीँ उन्होंने MVA सरकार को पाबंदियों लगाने को लेकर भी आड़े हाथों लिया है।

आपको बता दें कि, ‘मुम्बई पुलिस के क्राइम ब्रांच यूनिट के विवादित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे शहर के होटल, रेस्टोरेंट और बार से अवैध वसूली किया करता था। वहीं मुम्बई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने भी लेटर के माध्यम से राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर पुलिस वालों की मदद से अवैध वसूली का रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने लेटर देशमुख पर हर महीने मुम्बई में 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली करवाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा परमबीर सिंह पर अवैध वसूली के कई आरोप लग चुके हैं। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं। जांच एजेंसियों को दोनों की तलाश है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – ठाणे के उल्हासनगर में ऑनड्यूटी पुलिसवालों पर धारदार हथियार से वार

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x