कोरोनाखेलठाणेताजा खबरेंदेशनाशिकपालघरमनोरंजनमहाराष्ट्र

IPL 2021 में बने 18 हजार रन से अधिक रन

161

आईपीएल 2021 भले ही खत्म हो गया है। लेकिन आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स फिर चैम्पियन बन गई है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने चौथी बार ये खिताब अपने नाम किया है। इस बार का आईपीएल में कई रिकॉर्ड बने। कोरोना संकट की वजह से आईपीएल को दो हिस्सों में करवाना पड़ा, पहला हिस्सा भारत में हुआ जबकि दूसरा हिस्सा यूएई में खेला गया।इस बार 2021 के आईपीएल में रनों की जमकर बरसात हुई,जहाँ बल्लेबाजों ने धुँआदार छक्के मारे। IPL 2021 में 687 छक्के लगे, जिसमें केएल राहुल ने 30 गगनचुंबी छक्कों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।तो वहीं गेंदबाजों ने भी जमकर जलवा बिखेर कर दर्शकों का मनोरंजन किया। IPL 2021 में 716 विकेट गिरे जिसमें हर्षल पटेल ने अकेले 32 विकेट झटके।किसी मैच में हाई स्कोर बना तो कुछ जगह लो स्कोर मुकाबले भी देखने को मिले।आईपीएल 2021 के आंकड़े इसबार चौंकाने वाले रहे हैं। IPL 2021 में 18622 रन बने, 5019 डॉट बॉल रही है। 89 अर्धशतक लगाए गए। सबसे ज्यादा का स्ट्राइक रेट- 168.05 शिमरॉन हेटमायर का रहा है। सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाले- 153.63 KMPH लॉकी फर्ग्युसन रहे। आखिरी बॉल पर मैच 4 बार खत्म हुआ,सुपर ओवर का मैच एक बार हुआ।इस सीजन में लगे कुल 4 शतक लगाए गए।

Reported by – Brijendra Pratap Singh

Also Read – रिक्शा भाड़े में बढ़ोतरी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x