कोरोनाताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

इस तरह केंद्र सरकार कोरोना टीकाकरण के खिलाफ अफवाहों को करेगी खत्म

138
अमेरिका में बनाई जा रही कोरोना वैक्सीन का टेस्ट मुंबई का KEM अस्पताल करेगा

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरूवार को कहा है कि, भारत (India) में शुरू किए गए विश्व के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के खिलाफ ‘‘नापाक एवं स्वार्थ से फैलाई गई अफवाहों और आशंकाओं पर अंकुश लगाने’’ के लिए सामाजिक तथा शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि, वक्फ बोर्ड, राज्य हज समितियां, उनके सहयोगी संगठन, सेंट्रल वक्फ काउंसिल, मौलाना आजाद शिक्षा फाउंडेशन एवं अन्य सामाजिक और शैक्षणिक संस्थान ‘‘जान है तो जहान है’’ अभियान का हिस्सा होंगे। इसे खासतौर पर देश के गांवों और दूर के इलाकों में शुरू किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पत्रकारों से कहा है कि, अभियान में महिला खुद सहायता समूहों को भी शामिल किया जाएगा। यह समूह लोगों को टीकों पर ‘‘भय एवं भ्रम पैदा करने वाले कुछ संकीर्ण विचारों वालों’’ के बारे में जानकारी देंगे । ‘‘ ऐसे तत्व लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के दुश्मन हैं।’’ ये उक्त संगठन और समूह लोगों को वैश्विक महामारी से निपटने के लिए टीके लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।

नकवी ने कहा कि“दुर्भाग्य से कुछ संकीर्ण सोच वाले तत्व टीकाकरण के मोर्चे पर भ्रम एवं भय पैदा कर रहे हैं। ये केवल लोगों के स्वास्थ्य तथा कल्याण के ही नहीं, बल्कि देश के दुश्मन भी हैं। हमें इन लोगों से सतर्क रहना होगा।’’

उन्होंने कहा है कि, भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चला रही है। देश में अभी तक करीब 24.30 करोड़ लोगों को टीके लगाए जा चुके है।

दक्षिण मुंबई के हज हाउस में नकवी ने दिन में हज 2021 की समीक्षा बैठक की और अध्यक्षता भी की थी। उन्होंने कहा है कि, इस साल की हज यात्रा से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। लेकिन वैश्विक महामारी को देखते हुए भारत वार्षिक तीर्थयात्रा के संबंध में सऊदी अरब सरकार का जो भी निर्णय होगा, उसका सम्मान करेंग।

Report by : Aarti Verma

Also read : अब मुंबई पुलिस को मिला कांग्रेस रियल टूलकीट

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x