कोरोनाताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

अब मुंबई पुलिस को मिला कांग्रेस रियल टूलकीट

150

गुरुवार को मुंबई (Mumbai) यूथ कांग्रेस (Congress) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंत्री सतेज पाटील और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप की मौजूदगी में 500 रियल टूलकिट मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सुपुर्द किए गए हैं। इस टूलकिट में कोरोना महामारी से बचने के लिए जरूरी चीजें हैं।

यूथ कांग्रेस के नेता सूरज सिंह ठाकुर ने बताया है कि, आने वाले दिनों में मुंबई के सभी पुलिस स्टेशनों में यह टूलकिट पुलिस कर्मियों को दी जाएगी। जिन्होंने कोरोना महामारी के समाय फ्रंटलाइन वर्कर के स्वरूप में काम करके मुंबईकरों की जान बचाई है।

टूलकिट को लेकर बीजेपी एवं कांग्रेस एक दूसरे के ऊपर आरोप लगते रहे हैं।इसी टूलकिट के जरिए अब मुंबई कांग्रेस ने एक नई पहल की है। यूथ कांग्रेस का कहना है कि, बीजेपी के नकली टूलकिट के जवाब में हम असली टूलकिट लेकर आएं हैं। यह टूलकिट मुंबई के गरीब लोगों को राहत देने वाला होगा। कोरोना से लड़ाई इस टूलकिट में सभी सामान मौजूद होंगे।

इस टूलकिट में भाप लेने की मशीन, मास्क, विटामिन सी की गोलियां एवं अन्य दवाइयां हैं। यूथ कांग्रेस के नेता सूरज सिंह ठाकुर का कहना है कि, 12 हज़ार असली टूलकिट को मुंबई में बाटने का फैसला किया गया है। यह टूलकिट शहर के गरीब लोगों के साथ रेड लाइट एरिया में काम करने वाली महिलाओं, रिक्शा चालक, ठेले वालों, को मुफ्त में दिया जाएगा।

Report by : Aarti Verma

Also read : मालवणी में एक झटके में हुआ पूरा परिवार खत्म

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x