केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन को आज चार महीने पूरे हो गए है। वहीं आज किसानों ने भारत (India) बंद भी बुलाया है। अभी भी किसान देशभर में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर किसानों ने ट्रेन सेवाओं को बाधित कर दिया। इस भारत (India) बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में देखने को मिला। पर देखा जाए तो, इस बंद को हम बेअसर ही कहेंगे।
इसके अलावा किसान दिल्ली की सीमाओं पर भी प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। गाजीपुर सरहद पर किसान डांस कर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। वहीं आज के भारत बंद पर भारती (India) य किसान यूनियन उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन का बयान भी सामने आया है।
जादौन ने कहा कि, ‘हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। हमें भारत बंद में आम जनता, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर्स का साथ मिल रहा है। इस भारत बंद से सरकार को साफ साफ सन्देश जाएगा। हम सरकार से बात करने के लिए 24 घंटे तैयार है।
हालांकि, जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, उन राज्यों में बंद नहीं बुलाया गया है। सयुंक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, देशभर में 26 मार्च को राष्ट्रव्यापी बंद रहेगा, जो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
बता दें कि, 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में जमकर हिंसा हुई थी। कुछ तथकथित किसानों ने लाल किले में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था। यहां कुछ लोगों ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा उतारकर एक विशेष धर्म का झंडा लगा दिया था। जिसके बाद किसान आंदोलन पर कई गंभीर सवाल भी खड़े हुए थे।
Report by : Rajesh Soni
Also read : Ncb को मिली बड़ी सफलता, मुम्बई का सबसे बड़ा ड्रग सप्लायर हिरासत में