कोरोनाताजा खबरेंपॉलिटिक्स

100 करोंड डोज के करीब पहुंचा भारत

132

देश में अब तक कोरोना (Corona) के खिलाफ 99.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। देश में अब तक 70,23,83,368 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगी है, जबकि 28,89,54,257 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। यह आंकड़ा कई देशों की आबादी से भी अधिक है। आपको बता दें कि देश में 16 जनवरी को कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी।
आपको बता दें कि भारत में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन की शुरूवात हुई थी। उस वक्त स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को ही वैक्सीन दी गई थी।इसके बाद 1 मार्च से वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हुआ। इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी गई।उसके बाद 1 अप्रैल से देश में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाने लगी।भारत में 1 मई को 18 साल से ऊपर के सभी लोगों वैक्सीन देने का ऐलान किया गया।हालांकि, शुरुआती तौर पर इसे देश के सबसे संक्रमित शहरों से शुरू किया गया था।बाद में इसे देश के हर कोने कोने तक पहुंचाया गया। मौजूदा समय में देश के 63,467 सेंटर्स पर वैक्सीन लग रही है। इनमें 61,270 सरकारी और 2,197 प्राइवेट कोविड सेंटर्स हैं।
देश में वैक्सीनेशन में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है, जहाँ 12.08 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है उसके बाद महाराष्ट्र 9.23 करोड़,पश्चिम बंगाल 6.82 करोड़,गुजरात 6.73 करोड़,मध्यप्रदेश 6.67 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।देश में पिछले 24 घंटे में देश में 41,29,056 डोज लगीं।जिसमें से 18,58,458 लोगों को पहली डोज दी गई। जबकि 22,70,598 को दूसरी डोज लगाई गयी है।देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश (7,57,026 डोज), बंगाल (6,42,530 डोज) और बिहार (2,78,811 डोज) आगे हैं।

 

Reported By – Brijendra Pratap Singh

Also Read – मिशन अनलॉक: दुकान और रेस्टोरेंट शुरू रखने का समय बढ़ाया जाएगा, लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x