अंतरराष्ट्रीय मुद्रा (Currency) कोष ने मंगलवार को अपने जारी नवीनतम आंकड़ो के अनुसार कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को 2021 में 9.5 प्रतिशत और 2022 में 8.5 प्रतिशत के दर से बढने की संभावना है। विश्व की संस्था आईएमएफ़ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट के अनुसार 2021 में दुनिया की अर्थव्यवस्था 5.9 प्रतिशत और 2022 में 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।जबकि भारत के विकास का अनुमान अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट जितना ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है।अमेरिकी अर्थव्यवस्था के इस साल छह फ़ीसद और अगले साल 5.2 फ़ीसद की दर से बढ़ने का भी अनुमान है।जबकि चीन की अर्थव्यवस्था 2021 में 8 प्रतिशत और 2022 में 5.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।
Report by : Brijendra Sigh
Also read :