आज ईरान, कतर, चीन और संयुक्त अरब अमीरात में भूकंप (Earthquake) के तीव्र झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई।
स्थानीय ईरानी मीडिया के अनुसार, भूकंप में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। दुबई भी भूकंप की चपेट में आ गया। भूकंप ने आज सुबह ईरान, कतर, चीन और संयुक्त अरब अमीरात को प्रभावित किया।
भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह के नीचे बताया गया था। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई थी। हालांकि अभी सटीक संख्या आना बाकी है। भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आया। भूकंप से नागरिकों में दहशत फैल गई है।
भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर तल के नीचे बताया गया था। सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी। ईरान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हालांकि अभी सही आंकड़ा सामने नहीं आए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप चीन में तड़के करीब साढ़े तीन बजे आया।
चीन में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। वहीं अन्य देशों में भूकंप की तीव्रता 6.2 रिक्टर स्केल पर मापी गई। ईरान में भी 25 जून को भूकंप आया था। 25 जून को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 थी।
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे ईरान में आया। भूकंप का केंद्र होर्मोज़गन प्रान्त में किश द्वीप से 22 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बताया गया था। भूकंप में मारे गए लोगों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। हालांकि, चार देशों में इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी।घटना में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। ईरानी मीडिया ने बताया है कि बचाव अभियान जारी है।
reported By :- Rajesh Soni
Also Read :-https://metromumbailive.com/government-increased-import-duty-on-gold-buying-gold-would-be-expensive/