ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

CM एकनाथ शिंदे की नई फेसबुक पोस्ट देखकर भड़कें नेटिजन्स, कहा-‘गद्दार’

164

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath shinde)ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी फोटो और अन्य जानकारियां बदल दी हैं। फेसबुक पर फोटो बदलने के बाद उनकी इफोटो को काफी लाइक्स मिल चुके हैं। तो उन पर कमेंट्स की बरसात हो रही है।

शिंदे के समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। तो कुछ नेटिज़न्स ने अनोखे अंदाज़ में उन्हें बधाई और कमेंट किया है। सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के कमेंट्स देखने को मिलते हैं। लेकिन शिंदे गद्दार हैं, ऐसे कॉमेंट्स भी बड़ी संख्या में देखने मिल रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिज़न्स ने वहां शिंदे के भविष्य को रेखांकित करने की कोशिश की है।

आपको बता दें कि, दस दिनों तक चले महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा का राजभवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शपथ ग्रहण के बाद खत्म हो गया। शिवसेना विधायकों के बगावत के बाद हर कोई सोच रहा था कि सरकार कब गिरेगी। लेकिन सरकार को गिरने में दस दिन लग गए।

शुरुआती दिनों में बगावत के बाद कुछ विधायक पड़ोसी राज्य गुजरात में थे। वहां असुरक्षित महसूस करने के बाद वह गुवाहाटी चले गए। उसके बाद शिवसेना के कई विधायक गुवाहाटी पहुंचे। और शिंदे समूह का समर्थन किया। महाराष्ट्र समेत देश ने ये सारा सियासी ड्रामा देखा।

वहीं दोनों गुटों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। चूंकि शिंदे समूह की मांगों को उद्धव ठाकरे ने स्वीकार नहीं किया, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। दो दिन पहले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली थी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/mumbaikars-troubled-by-pollution-demand-to-remove-the-company/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x