पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान के घर एक नया मेहमान आया है। इरफान की पत्नी और सऊदी की सबसे मशहूर मॉडल सफा बेग ने आज (28 दिसंबर) एक और बच्चे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी इरफान पठान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान पठान और सफा बेग की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। जिसके बाद इरफान पठान और सफा की शादी तय हो गई। इस जोड़े ने 4 फरवरी, 2016 को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में शादी की।
इसी बीच 19 दिसंबर 2016 को इरफान पठान और सफा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद सफा ने आज अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया।
इरफान पठान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के साथ अस्पताल से एक फोटो शेयर की है।
“सफा और मैं हमारे बच्चे सुलेमान खान का स्वागत करते हैं, दोनों ठीक हैं।” उन्होंने इस फोटो को यही कैप्शन दिया।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – 28 फरवरी को नागपुर में होगा बजट अधिवेशन