महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंदिर (Temple) खोलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मंदिर शुरू करवाने को लेकर ठाकरे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं पुणे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल के नेतृत्व में मंदिर खोलने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पाटिल ने ठाकरे सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पाटिल ने कहा कि, ‘ क्या तीसरी लहर का खतरा दारू की दुकानों को नहीं है? मेरा सरकार से अनुरोध नियमों को लागू कर मंदिरों को शुरू किया जाए। किन लोगों को प्रवेश मिलेगा? इसको लेकर नियम बनाइये। सरकार नियम तय कर मंदिर शुरू करें। सरकार दारू की दुकान, पब और इंडस्ट्री की तरह मंदिर को भी शुरू करें। तीसरी लहर के खतरे के बावजूद सबकुछ शुरू है। फिर सिर्फ मंदिर क्यों बंद है।
बता दें कि, ‘कुछ दिन पहले केंद्र सरकार की नीति आयोग ने तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी है। तीसरी लहर सितंबर में। दस्तक देगी। तीसरी लहर के दौरान देश में प्रति दिन करीब 5 लाख मरीज आने की सम्भावना जताई गई है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : खुशखबरी: नवीमुंबई वासियों को जल्द मिलेगा मेट्रो ट्रेन का तोहफा, आज होगा पहला ट्रायल रन