ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

महंगाई को लेकर महाराष्ट्र में जेल भरो आंदोलन

141

देश में पेट्रोल, (Petrol) डीजल, रसोई गैस और खाने-पीने की चीजों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। वहीं बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष भी केंद्र सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। इस बीच बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महंगाई को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस राज्यभर में जेल भरो आंदोलन करने वाली है।

जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले करेंगे। जेल भरो आंदोलन के बारे में जानकारी देते हुए पटोले ने कहा कि, ’14 से 21 नवंबर के बीच देशभर में महंगाई के विरोध में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। वहीं पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस द्वारा जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

इसके अलावा पटोले ने केंद्र सरकार पर जानबूझकर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाने का आरोप लगाया है। जिसके कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। यह आंदोलन जनता के हित में किया जा रहा है।

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – मुम्बई से ठाणे में महिला के साथ गैंग रेप, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x