प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होती। कयोंकि उनकी सुरक्षा में एसपीजी कमांडों के बेहद प्रतिभाशाली और होनहार जवान लगे हुए हैं। लेकिन मुंबई में पीएम मोदी की सुरक्षा करने वाला एक एसपीजी कमांडो खुद जेब कतरों का शिकार बन गया। जी हां आप बिलकुल सही सुन रहे हैं। दरअसल, एसपीजी कमांडो सुभाष चंद्रा का पर्स जेब कतरों ने तब मार लिया। जब वें विले पार्ले से महालक्ष्मी के बीच लोकल में यात्रा कर रहे थे।
इस खबर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए मेट्रो मुंबई के रिपोर्टर दत्ता प्रसाद आज अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरक्षक दत्तात्रेय निकम से मिलने पहुंचे। उन्होंने मेट्रो मुंबई से खास बातचीत करते हुए चोरी की वारदात की पूरी जानकारी दी।
इसके अलावा पुलिस ने बताया कि, यह चोर इससे पहले भी कई पर्स चुरा चुके हैं। इन चुराए हुए पर्स से मिले क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इन लोगों को गिरोह अवैध तरीके पैसा निकालता था।
आपको मालूम हो कि मुंबई में रोजाना सैंकड़ों लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चोरी का शिकार होते हैं। ऐसे में इस गिरोह का पकड़ा जाना कुछ हदतक चोरी की घटनाओं को कम करने में जरूर मदद करेगी।
Reported By: Rajesh Soni
Also Read: https://metromumbailive.com/nawab-malik-shares-picture-of-sameer-wankhedes-marriage/