ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

लता मंगेशकर की सेहत में सुधार

178

दक्षिण मुंबई (Mumbai) के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पिछले 18 दिनों से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती भारत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर की सेहत अब ठीक हो रही हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मशहूर गायिका लता मंगेशकर की हालत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर अभी नजर बनाए रखेगी।

इस बीच लता मंगेशकर के परिवार ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि, “लता दीदी के स्वास्थ्य में आंशिक रूप से सुधार हुआ है। प्रतीत समदानी समेत 5 डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। वह अभी भी आईसीयू में है। लता दीदी के स्वास्थ्य के बारे में रोजाना जानकारी देना संभव नहीं है। कृपया, प्रकृति के बारे में कोई कष्टप्रद अफवाहें न फैलाएं।

बता दें कि, 92 वर्षीय लता मंगेशकर के घर में काम करने वाली एक नौकरानी के कोरोना संक्रमित होने के बाद लता दीदी का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दक्षिण मुंबई केब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस अस्पताल में उनका पहले भी कई बार इलाज हो चुका है। लता दीदी को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हो गया था।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x