ताजा खबरेंदुनियादेशमनोरंजन

Lesbian Couple Photoshoot: वायरल हुआ लेस्बियन कपल का अनोखा फोटोशूट, ऐसी हैं आदिला-फातिमा की लव स्टोरी

188

सोशल मीडिया पर लोगों के बीच एक अनोखा वेडिंग फोटोशूट (शादी की तस्वीरें) चर्चा का विषय बना हुआ है। दो दुल्हनों ने कराया ये अनोखा फोटोशूट. दोनों बचपन के दोस्त हैं। आदिला को स्कूल के दिनों में ही फातिमा से प्यार हो गया था और अब दोनों ने साथ में जिंदगी बिताने का फैसला किया। लेकिन इनके प्यार का ये सफर आसान नहीं था। परिवार और समाज दोनों उनके खिलाफ थे। जानिए दोनों की इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में।

फातिमा नूरा और आदिला नसरीन बचपन की दोस्त हैं जो केरल के एर्नाकुलम जिले की रहने वाली हैं। आदिला 12 साल की उम्र में फातिमा से प्यार करने लगी थी। उसके बाद दोनों सऊदी अरब में पढ़ाई कर रहे थे। हालांकि, उनके परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं आया। उन्होंने जोड़े को अलग कर दिया। फिर उनके लिए वर की तलाश शुरू हुई। लेकिन फातिमा और आदिला ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली थीं। आखिरकार 19 मई 2022 को दोनों अपने-अपने घर से भाग गए।

घर से भागने के बाद फातिमा और आदिला ने अपने अधिकारों के लिए केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. जहां 31 मई को कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी। तब से दोनों चेन्नई में साथ रह रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। हाल ही में फातिमा और आदिला ने एक फोटोशूट कराया, जो वायरल हो गया।

Also Read: रेलवे मार्च 2023 तक पटरियों के किनारे लगाएगी 50,000 पौधे

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x