ताजा खबरेंदुनियादेश

मुंबई की बेस्ट बसों का सुपर सेवर प्लान, यात्रियों को मिलेगा फायदा

146

मुंबई की बेस्ट ने नई सुपर सेवर योजनाओं की घोषणा की है जो बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधा प्रदान करने के लिए बनाई गई हैं। नई योजनाएं मुंबईकरों को बस से यात्रा करने में 20% और 34% तक की छूट देगी। योजनाओं को बेस्ट चलो ऐप और बेस्ट चलो कार्ड दोनों पर खरीदा जा सकता है।पेश की गई नई योजनाओं में 15 ट्रिप की पेशकश करने वाली 7-दिन की योजना, 60 ट्रिप की पेशकश करने वाली 28-दिन की योजना और 50 यात्रा की पेशकश करने वाली 84-दिन की योजना शामिल है।बेस्ट चलो कार्ड के उपयोगकर्ता कंडक्टर के माध्यम से कार्ड पर प्लान लोड करवा सकते हैं। नए प्लान चलो ऐप पर 01 दिसंबर 2022 से उपलब्ध होंगे। बेस्ट चलो कार्ड यूजर्स 03 दिसंबर 2022 से कार्ड से प्लान खरीद सकेंगे।अबतक 30 लाख से ज्यादा यूज़र्स ने बेस्ट चलो ऐप डाउनलोड किया है, और 25% से अधिक बस यात्री अब इसका दैनिक उपयोग करते हैं। नवंबर में, बेस्ट ने एक दिन में 5 लाख डिजिटल यात्राएं दर्ज कीं, जो शहर में डिजिटल टिकटिंग की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है।

Also Read: Lesbian Couple Photoshoot: वायरल हुआ लेस्बियन कपल का अनोखा फोटोशूट, ऐसी हैं आदिला

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x