ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ज्ञानवापी की तरह पुणे में दो मंदिरों की जगह बनाई गई मस्जिद, मनसे लड़ेगी लड़ाई

127

वर्तमान में देश और महाराष्ट्र में भोंगे के उपयोग और मस्जिदों के निर्माण को लेकर विवादों छिड़ा हुआ है। राज ठाकरे(Raj Thackeray) द्वारा मस्जिदों पर बजने वाले लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाए जाने के बाद भोंगों को उतारने के लिए आंदोलन शुरू किया गया।

वहीं उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में किए गए सर्वे में एक शिवलिंग मिला है। ऐसा दावा हिन्दू पक्ष ने किया है। हालांकि शिवलिंग पाए जाने के दावे को मुस्लिम पक्ष ने खारिज कर दिया है।इसलिए एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला धार्मिक रूप से संवेदनशील है।

अब यह विवाद महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है।मनसे ने यह दावा किया गया है कि सांस्कृतिक राजधानी पुणे में दो मंदिरों के स्थान पर मस्जिदों का निर्माण किया गया था। इतना ही नहीं, MNS इसके खिलाफ लड़ेगी। MNS महासचिव अजय शिंदे ने इसको लेकर जानकारी दी है।

मनसे महासचिव अजय शिंदे के दावे के मुताबिक पुणे में ज्ञानवापी की तरह मंदिरों की जगह मस्जिदें बनाई गई हैं. पुणे के कस्बा पेठ इलाके में दो मंदिरों पुण्येश्वर और नारायणेश्वर की जगह पर मस्जिदें बनाई गई हैं।

काशी में ज्ञानवापी मस्जिद जैसे इन मंदिरों के स्थल पर छोटा शेख और बड़ा शेख के नाम पर दरगाहें बनाई गईं। इस संबंध में अजय शिंदे ने नगर निगम और पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा है।उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि मनसे मंदिरों के लिए लड़ेगी। इसलिए काशी का ज्ञानवापी विवाद अब पुणे पहुंच गया है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/from-uniform-citizenship-act-to-population-control-act-raj-thackerays-three-demands-from-pm-modi/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x