ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

संजय राउत अकेले मुंबई-महाराष्ट्र घूमकर दिखाएं, क्या अवस्था होगी? पता चलेगा, राणे का चैलेंज

131

भाजपा के तेज तर्रार विधायक नितेश राणे(Nitesh Rane) ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा, ‘हमने संजय राउत जैसे लोगों को महत्व नहीं देने का फैसला किया है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे खिलाफ बोलने से अच्छा राउत को अकेले अयोध्या छोड़ो, मुंबई-महाराष्ट्र भी घूमकर दिखाए, क्या अवस्था होगी? यह उन्हें पता चल जाएगा।

राणे ने आगे कहा कि, ‘दिनभर शरद पवार और अन्यलोगों की जी हजूरी कर सांसद बन गए हैं। आखिर राउत शिवसेना या राष्ट्रवादी किसके के कोटे से सांसद बने हैं? ऐसा तंज भी राणे ने संजय राउत पर कसा है।

दिवा संभाग में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन रविवार को हुआ। इस दौरान नितेश राणे ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए हैं। लेकिन राज्य के सत्ताधारियों की सिर्फ एक प्रतिशत शर्म बची है। इसलिए उन्होंने इसका दिखावा किया है।

पिछले कई दिनों से हम राज्य सरकार से ईंधन पर कर कम करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब हमने महसूस किया कि वित्तीय बजट का उद्धव ठाकरे से कोई लेना-देना नहीं है। ‘उन्हें बस बैग लाना है और बैग पहुंचाना है। ऐसा निशाना मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर राणे ने साधा है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/the-dog-was-blown-away-by-tying-it-with-a-gas-fan-the-cute-video-will-win-the-heart/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x