कोरोनामहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता मिलिंद देवर ने उद्धव सरकार को लॉकडाउन की समीक्षा करने की दी नसीहत

144

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मिलिंद देवरा ने उद्धव सरकार द्वारा लॉकडाऊन (Lockdown) और कड़े प्रतिबंध के दौरान टूरिज्म इंडस्ट्री को पूर्ण बंद करने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने उद्धव सरकार को नसीहत देते हुए लॉकडाउन (Lockdown) के फैसले और कड़े प्रतिबंधों की फिर से समीक्षा करने की राय दी है। मिलिंद देवरा ने लॉकडाउन (Lockdown) और कड़े प्रतिबंधों का विरोध करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘मुंबई की टूरिज्म इंडस्ट्री 5 लाख लोगों को रोजगार देती है। लॉकडाउन और कड़े प्रतिबंध टूरिज्म इंडस्ट्री को पूरी तरीके से नष्ट कर रहे है। महाराष्ट्र सरकार को नए कोरोना प्रतिबंधों की तत्काल समीक्षा की आवश्यकता है।

उदहारण के तौरपर, होटल के डिलीवरी स्टाफ को फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह ट्रीट किया जाए। उन्हें जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगाया जाए और उन्हें 24 घंटें और सातों दिनों डिलीवरी की अनुमति दी जाए। उन्हें केवल 8 बजे तक की अनुमति क्यों?

देवरा से पहले संजय निरुपम भी लॉकडाउन के दौरान लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘अँधेरी पश्चिम के कई कमर्शियल इलाकों की विजिट से अभी लौटा हूँ। मेडिकल और बड़ी किराना दुकानें छोड़कर सब बंद करवा दिया गया है।
लॉकडाउन ने हाहाकार मचा रखा है।25 दिन कैसे गुजारेंगे,इसकी चिंता है।
लोग भुखमरी की आशंका से डरे हुए हैं।
वीकेंड भले बंद करो,बाकी दिनों में दुकानें खोलने दो।

बता दें कि, महाराष्ट्र सरकार ने मुम्बई में कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए 30 अप्रैल तक नाईट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान 30 अप्रैल तक जरूरी दुकानों को छोड़कर सभी प्रकार की अन्य दुकानें बंद रहेगी। कल बीएमसी ने मुम्बई पुलिस की मदद से शहर की सभी दुकानों को बंद करा दिया था। हालांकि, सरकार के इस फैसले का व्यापारियों ने विरोध भी किया था।

Report by : Rajesh Soni

Also read : लोकल ट्रेनों पर फिर ब्रेक, क्या तैयार हैं मुम्बईकर

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x