कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

अब महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में नहीं लगेगा लॉकडाउन, जिला कलेक्टर ने बताई अहम बातें

157
महाराष्ट्र के इस शहर में शुक्रवार से संपूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मंगलवार रात से प्रशासन ने लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला लिया था। लेकिन प्रशासन ने अपने इस निर्णय को वापस लेते हुए लॉकडाउन (Lockdown) रद्द करने का फैसला लिया है। औरंगाबाद के जिला कलेक्टर सुनील चौहान ने मीडिया को बताया कि 31 मार्च से 9 अप्रैल तक जो लॉकडाउन (Lockdown) लगने वाला था, अब उस लॉकडाउन (Lockdown) के फैसले को वापस ले लिया गया है।

जिला कलेक्टर सुनील चौहान ने बताया कि, लॉकडाउन (Lockdown) के संदर्भ में हमने गैर-सरकारी संगठनों, दूसरे संगठनों, राजनीतिक संगठनों और सरकार के साथ भी बातचीत की थी। जिसके बाद 31 मार्च रात से 9 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने के फैसले को रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि, जन आक्रोश के कारण ही औरंगाबाद में लॉकडाउन लगाने का फैसला वापस लिया है। वहीं जिले में जल्द कोरोना की नई गाइडलाइन्स जारी की जाएगी।

बता दें कि, औरंगाबाद में बुधवार से 10 दिन का लॉकडाउन लागू होने वाला था। इस लॉकडाउन को 9 अप्रैल तक पूरे जिले में लागू करने का फैसला लिया गया था। इस लॉकडाउन के दौरान केवल ‘एसेंशियल सर्विस’ को छूट देने का फैसला लिया गया था।

औरंगाबाद जिले प्रशासन ने कोरोना को कंट्रोल में करने के लिए लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया था। बता दें कि, औरंगाबाद जिले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश में कोरोना वायरस मामलों की सबसे अधिक संख्या वाले टॉप 10 जिलों में से एक है।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों से कहा था कि, वे अगले कुछ दिनों में राज्य में पूर्ण लॉकडाउन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करें।

इसके पहले पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 27, 918 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 24 घंटों में 139 लोगों की मौत हुई है। अब राज्य में कुल संक्रमितों का मामला 27 लाख 73 हजार से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं अब तक महाराष्ट्र में 54 हजार से 422 से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : संजय निरुपम ने NIA से संजय राउत को उठाकर पूछताछ करने की बात कही

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x