ताजा खबरें

कांग्रेस ने उद्धव सरकार के कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

284
महाराष्ट्र सरकार ने इस जिले में स्कूल और कॉलेज बंद करने का दिया आदेश

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार द्वारा कोरोना (Corona) की स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए राज्य के कई जिलों में लॉकडाउन (Lockdown) और सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। अब सरकार के इस फैसले के खिलाफ आज मुम्बई (Mumbai) कंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने मुम्बई (Mumbai) के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया है। इसकी जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। इस प्रदर्शन के बारे में संजय निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘आज दिन में 12.30 बजे ओशिवरा पुलिस स्टेशन के पास स्थानीय होटलवाले लॉकडाउन (Lockdown) और सरकारी प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। उन्हें नैतिक समर्थन देने के लिए मैं भी शामिल होऊँगा। इस ट्वीट के साथ उन्होंने NO Lockdown हैशटैग का भी उपयोग किया है।

बता दें कि, लॉकडाउन को लेकर महाविकास आघाडी सरकार में बहुत ज्यादा विरोधाभास बढ़ते जा रहा है। एक तरफ शिवसेना जहां राज्य में लॉकडाउन का समर्थन कर रही है। वहीं महाविकास आघाडी सरकार में शिवसेना के गठबंधन साथी कांग्रेस-एनसीपी के नेता लॉकडाउन का लगातार विरोध कर रहे हैं। बता दें कि, कुछ दिन पहले भी संजय निरुपम ने ही कहा था कि, ‘अब वैक्सीन उपलब्ध है। इसलिए सरकार को लॉक डाउन की बजाय वैक्सीन पर ध्यान देना चाहिए। निरुपम के अलावा एनसीपी के दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी लॉकडाउन का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं’। वहीं इनके अलावा मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने भी लॉकडाउन लगाने का विरोध करते हुए कहा कि, ‘लॉकडाउन से जनता परेशान होती है। इसलिए कांग्रेस लॉकडाउन के खिलाफ है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में विरोधी दल भाजपा और एमएनएस भी लॉकडाउन का विरोध कर रहे है। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने आरोप उद्धव सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, ‘सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू का सहारा ले रही है। अब तक ऐसा कहीं भी साबित नहीं हुआ है कि लॉकडाउन से कोरोना के मामले घटे है। सरकार पूरी तरह से विफल रही है और लोग सवाल न पूछे, इसके लिए उनको अलग अलग तरीके से गुमराह किया जा रहा है।

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़