कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

मेयर किशोरी पेडनेकर ने मुम्बई में लॉकडाउन लगाने के दिये संकेत, कहा, ‘लोग कोरोना नियमों……

160

मुम्बई (Mumbai) की मेयर किशोरी पेडनेकर ने लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि, लॉकडाउन (Lockdown) कोई नहीं चाहता, पर लगातार कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। किशोरी पेडनेकर ने प्रेस वार्ता में कहा कि, ‘लॉकडाउन (Lockdown) कोई नहीं चाहता है। पर मुम्बई (Mumbai) में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों से हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत ज्यादा दवाब पड़ रहा है। इसी वजह से अब सख्त निर्णय लेना आवश्यक हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुंबई (Mumbai) में मामले रोज बढ़ रहे हैं, यह चिंता का विषय है। उछाल के कारण बेड और वेंटिलेटर की कमी भी देखी जा रही है। हम पिछले मार्च से लोगों से अपील कर रहे थे लेकिन वे लापरवाही दिखा रहे हैं।

कल किशोरी पेडनेकर के द्वारा दिये गए संकेत के हिसाब से मुम्बई में सारे धार्मिक स्थलों को एक बार फिर बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। एक बार फिर होटल मालिकों को 50 प्रतिशत कस्टमर्स की क्षमता के साथ रेस्टोरेंट चलाने के आदेश दिए जा सकते हैं। वहीं अब एक बार फिर मुम्बई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेनों में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सकती है। जिसके बाद लोकल ट्रेन में एक बार फिर आवश्यक सेवाओं से जुड़े ही लोगों को सफर करने की अनुमति दी जाएगी। पर इस पर आखिरी फैसला महाराष्ट्र सरकार लेगी।

बता दें कि, पिछले 24 घंटों में मुम्बई में 8 हजार 600 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि बीते 24 घंटों में 18 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है। अब मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 23 हजार 360 हो चुकी है। इसके अलावा अब तक 11 हजार 704 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हुई है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : T-20 भारत बनाम इंग्लैंड के करो या मरो में किसकी होगी जीत ?

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x