Maharashtra Cabinet : महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार 15 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी, जिसका आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह नागपुर के राजभवन में अपराह्न तीन बजे होगा। (Maharashtra Cabinet)
करीब 30 नए मंत्रियों के शामिल होने की उ म्मीद है। यह विस्तार 16 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से ठीक पहले हो रहा है। विधायकों के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट विस्तार शनिवार की बजाय रविवार को किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए जोर लगा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर शुरू में अनिश्चितता थी, प्रोटोकॉल विभाग द्वारा शनिवार को मुंबई में कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। हालांकि, आधिकारिक सूचना की कमी के कारण इसे रविवार तक के लिए टाल दिया गया।
प्रमुख विभागों के आवंटन को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं, सूत्रों के अनुसार शहरी विकास, पर्यटन और एमएसआरडीसी जैसे महत्वपूर्ण विभाग उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नियंत्रण में रहेंगे।