ताजा खबरेंपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

मराठा आरक्षण को लेकर खुदको जलाने की कोशिश, देखें डरावना वीडियो

267

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर छावा संगठन के कार्यकर्ताओं ने नांदेड़ में खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। छावा जिलाध्यक्ष दशरथ कपटे ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया। हालांकि, चूंकि पुलिस को आंदोलन की भनक लगी थी, इसलिए बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस ने आत्मदाह की कोशिश करने वाले लोगों से पेट्रोल का कैन जप्त कर लिया और संगठन के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

आंदोलन के दौरान छावा के कार्यकर्ताओं ने ‘एक मिशन, मराठा आरक्षण’ की घोषणा कर मराठा आरक्षण की मांग की। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर वजीराबाद पुलिस स्टेशन ले गई।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – भारी बरसात के कारण सूखे पड़े झरने को मिला नया जीवन, नजारा देखने लायक

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x